बड़ौत (बागपत)।
एक ओर परिवहन विभाग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर यातायात नियम पालन करने की शपथ दिला रहा है, वहीं नगर में थ्री व्हीलर चालक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जी उड़ा रहे हैं और बाइकों पर चार-चार लोग बैठ कर सफर कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हैं।
बड़ौत-कोताना मार्ग पर चलने वाले थ्री व्हीलर परिवहन नियमों की धज्जी उड़ा रहे हैं, वे मानक से अधिक सवारियां तो बैठा ही रहे हैं, लेकिन यात्रियों को छतों पर बैठाकर हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और पुुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने में मोटी धनराशि खर्च की जा रही है, इसके तहत विभागीय अधिकारी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिला रहे हैं, लेकिन धरातल पर शून्य है, क्योंकि बाइक पर चार-चार लोग खुलेआम सफर कर रहे हैं। इस पर परिवहन विभाग के अधिकारियों की कोई नजर नहीं है। इस संबंध में एआरटीओ राम प्रसाद मिश्रा ने का यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।