फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में किसानों की पंचायत में दी धरना-प्रर्दशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य प्रजाति का गन्ना न लिए जाने पर भड़के किसान
विज्ञापन


बड़ौत। जौहड़ी गांव में आयोजित पंचायत में मलकपुर व किनौनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना न लिए जाने पर आक्रोश जताया गया और निर्णय लिया गया कि यदि मिलों ने सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बबलू प्रधान के आवास पर पंचायत में किसानों का कहना था कि किनौनी व मलकपुर मिल ने सामान्य प्रजाति का गन्ना लेना बंद कर दिया है, जिसके चलते खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। गन्ना खेतों में खड़ा रहने से अगली फसल भी प्रभावित होगी। उधर गन्ना भुगतान समय पर न मिलने से भी किसान भूखा मरने की कगार पर पहुंच गया है। इसे लेकर तीन दिन पूर्व किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बागपत जिलाधिकारी से भी मिला था। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को किसानों की समस्या का तत्काल समाधान करने का आदेश भी दिया था। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने पर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि यदि तीन दिनों में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़ कों पर उग्र आंदोलन करेेंगे। पंचायत में विरेन्द्र शर्मा, जयसिंह, रामवीर, रोहित, पप्पू , सतेन्द्र, कल्लू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें