फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मिंयों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में बृहस्पतिवार को भी विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों का दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर परिसर में धरना जारी रहा।
अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह की अध्यक्षता और विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह के संयुक्त संचालन में संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने 132 केवीए बिजलीघर परिसर में एकत्र होकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा प्रदेश सरकार ने निजीकरण की तैयारी शुरू कर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों के खिलाफ काम कर रही है, इससेे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर और पवन कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को भी इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि निजीकरण लागू होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि समिति के प्रदेशीय स्तरीय पदाधिकारियों के आह्वान पर प्रतिदिन निजीकरण व्यवस्था लागू करने का विरोध दोपहर दो बजे से साय: पांच बजे तक धरना देकर किया जाएगा। धरने पर एक्सईएन वीरेंद्र सिंह और राहुल शर्मा, एसडीओ चैन सिंह, गोपाल, रितेश्वर बंधु, सुधाकर, प्रवेश त्यागी और सुधीर कुमार, अवर अभियंता विकास, पवन कुमार, विनय कुमार शर्मा, संदीप कुमार, राकेश, रविंद्र, विजयवीर, सुनील, नरेंद्र प्रताप सिंह, कपिल, धर्मपाल, राधे श्याम गुप्ता, राजेश परवा, अजय, आलोक, राजीव, आंसु, विनय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन चालू कराने को एसई से मिले रालोद नेता
बागपत। रालोद के जिला महासचिव सतीश चौधरी विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से मिले। उन्होंने बताया कि राजपुर खामपुर गांव में 10-12 घरों की दो खंभे की लाइन पिछले पांच महा से टूटी पड़ी है। शिकायत के बाद भी उसे नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने लाइन को चालू कराने की मांग की है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से विद्युत लाइन टूटने की अवधि का संबंधित उपभोक्ताओं का बिल माफ किए जाए। उन्होंने कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें