फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का शोषण करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहली अप्रैल से चालू होने वाले शैक्षिक सत्र में शिक्षकों का शोषण करने वाले शिक्षा विभाग के कर्मियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जेवी इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मी आए दिन शिक्षकों को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना के शिक्षकों के खातों में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अंशदान नहीं भेजा जा रहा है और प्रतिमाह वेतन भुगतान में अनुदान के होते हुए भी शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान नहीं होता। शिक्षकों के चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान को बेवजह लटकाया जाता है। प्रतिवर्ष मूल्यांकन केंद्रों पर भी कापी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान पर देरी की जाती है। प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने कहा कि इन तमाम मामलों पर शिक्षक संघ द्वारा तैयार की गई कार्य योजना को पांच अप्रैल से जिला विद्यालय निरीक्षक को बताया जाएगा। इसमें संगठन के जिला संरक्षक इंद्र पाल सिंह, सत्यवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें