फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौनक और आशी ने कॉलेज टॉप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें कक्षा आठ के रौनक कुमार एवं कक्षा छह की आशी ने 96.07 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य समर सिंह ने बताया कि कक्षा छह में आशी प्रथम, अंश राजपूत द्वितीय और जिया तृतीय, कक्षा सात में निखिल कुमार प्रथम, अक्षय द्वितीय और आयुषी तृतीय रही। जबकि कक्षा आठ में रौनक कुमार, उजमा, शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। कक्षा नौ में मोहम्मद शोएब प्रथम, मोहम्मद समीर द्वितीय और अपार आर्य तृतीय रहा। कक्षा 11 में अमरीन प्रथम, जासमीन द्वितीय और समसीदा तृतीय रही। इस दौरान धर्मवीर, कुलदीप, डॉ. प्रेमजीत, डॉ. मनोज कुमार, शक्ति सिंह ूआदि रहे।

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
दोघट (बागपत)। कमला नेहरू जूनियर गर्ल्स हाईस्कूल, बामनौली में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कक्षा छह में प्राची, कक्षा सात में वर्षा, कक्षा आठ में रश्मि, कक्षा नौ में रूपा, कक्षा 11 में शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को विद्यालय में सम्मान समारोह में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान विरेश तोमर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें सतपाल सिंह, सुक्रमपाल, पुष्पेंद्र मास्टर, जितेंद्र, पुष्पेंद्र, नरेंद्र, वेद पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें