चांदीनगर (बागपत)। मंसूरपुर गांव में खेल कमेटी ने दौड़ प्रतियोगिता कराई। इसमें कई गांवों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया।
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के पूर्व प्रधान ओमबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेलों में होती रही है, इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उन्होंने दौड़ का शुभारंभ कराया। विपिन कुमार ने बताया कि पांच हजार मीटर दौड़ में मोनू प्रथम, मोहित द्वितीय और अनुज तृतीय रहा। 15 सौ मीटर में दीपक बालियान प्रथम, सनेश द्वितीय और मोनू तृतीय रहा। चार सौ मीटर में दीपक प्रथम, रोबिन सैनी द्वितीय और मोहम्मद आजाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, मोहम्मद आजाद द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, अंकित द्वितीय और गगन तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ हुई। इसमें प्रियांशी प्रथम, रूबी द्वितीय और नेहा तृतीय रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके आयोजन में रवि कुमार, दिनेश कुमार, गुलबीर सिंह, राहुल कुमार आदि का सहयोग रहा।