बागपत। एनजीटी के आदेश पर 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टर संचालन बंद कराए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किसानों के पास 20 से 30 वर्ष पुराने ट्रैक्टर हैं। केंद्र सरकार के आदेश पर दस वर्ष पुराने डीजल वाहनों को बंद किया जा रहा है, जिसमें ट्रैक्टर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल केवल खेतों में करते है या खेतों से पशुओं का चारा और मिलों में गन्ना डालने का काम करते हैं। अधिकांश समय ट्रैक्टर घर पर ही खड़े रहते हैं। ये ट्रैक्टर संचालन बंद किया गया तो किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी। अवगत कराया कि एक किसान जो लोन पर ट्रैक्टर खरीदता है, उसका कर्जा उतारने के लिए 10-15 वर्ष बीत जाते हैं। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर संचालन को बंद कराने का काम उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व और वर्तमान दोनों सरकार जिम्मेदार हैं। उद्योगपतियों के इशारे पर ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कराकर नए ट्रैक्टरों की बिक्री कराने के यह सब फंडा आजमाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ट्रैक्टर संचालन पर प्रतिबंध न लगाने की अपील की। राजीव त्यागी, आदेश कुमार, राजपाल सिंह, ब्रहम सिंह, अशोक, नरेंद्र, अमित चौधरी, बाहदुर सिंह, धर्मेदं्र सिंह, गिरवर सिंह, संदीप तोमर, हिम्मत सिंह, देशपाल सिंह, योगेश प्रधान, भूपेंद्र सिंह, जोगेंद्र प्रधान मौजूद रह।