फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से टूटा है बड़ौत ब्लाक कार्यालय का बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से बड़ौत ब्लाक कार्यालय के मैन गेट पर लगा बोर्ड टूटा पड़ा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बड़ौत ब्लाक कार्यालय में तैनात कर्मचारी फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए कितने प्रयासरत हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक सप्ताह से कार्यालय के मैन गेट में लगाकर कार्यालय बोर्ड टूटा पड़ा है, लेकिन किसी भी कर्मचारी का ध्यान नहीं जा रहा है। फरियादियों ने कहा ब्लाक कार्यालय में तैनात अधिकांश कर्मचारी शिकायत लेकर जाने वाले फरियादियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। उन्हें वहां से मात्र आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। उधर, बीडीओ प्रेम चंद ने कहा प्रत्येक व्यक्ति की शिकायतों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है। कार्यालय के मैन गेट पर लगे बोर्ड को भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें