फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 स्थानों पर नहीं लगी मिली सोलर स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अटल ज्योति योजना और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से लगी सोलर लाइटों की जांच में गड़बड़ी सामने आई है। जिले में तय किए 29 स्थानों के बजाए इधर-उधर लाइटें लगी मिली। सीडीओ चांदनी सिंह ने ठेकेदार कंपनी के निदेशक को कार्य पूरा और सही जगह करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अटल ज्योति योजना और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से सभी ब्लॉक में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई । इसकी जिम्मेदारी एनर्जी एफिशिएशी सर्विसेज लिमिटेड कंपनी को दी। जिले में लगने वाली लाइट को जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों ने सत्यापन किया। इसकी रिपोर्ट सीडीओ चांदनी सिंह को दी। सीडीओ ने बताया कि अधिकारियों से 776 सोलर लाइटों की सत्यापन रिपोर्ट मिली है। बड़ौत, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक के गांवों में 29 स्थानों पर टीम को लाइटें लगी नहीं मिली। इसके अलावा चार ब्लॉक के गांवों में जो लोकेशन लाइट लगाने के लिए दी, वहां पर अधिष्ठापन नहीं कराया। इसके अलावा तीन जगहों पर लाइट खराब मिली और तीन कम जलती मिली। सीडीओ ने बताया कि कंपनी के प्रबंध को पत्र जारी कर निर्देश दिए जो लाइट खराब है और कम जलती है उसे ठीक कराया जाए। इसके अलावा जहां भी अभी तक लाइट नहीं लगी उसे कार्य पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें