बड़ौत (बागपत)।
एक साल से कान के आगे चेहरे पर बनी गांठ के दर्द से परेशान महिला का मंगलवार को बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल मेें आपरेशन हुआ। तीन घंटे बाद चेहरे के ट्यूमर का आपरेशन सफल रहा।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. मनीष तोमर की देखरेख में नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल धामा ने रमाला थाना क्षेत्र के थल गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला के चेहरे के टयूमर का आपरेशन शुरू किया, जो तीन घंटे तक चला। डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि महिला पिछले एक साल से इस रोग व दर्द से परेशान थी। पीड़ित महिला ने कई प्रसिद्ध चिकित्सकों से परामर्श लेने के बाद मेरठ, दिल्ली आदि सहित कई जगहों पर इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। आपरेशन के बाद महिला को घर भेजा। इस अवसर पर डॉ. आशीष पंवार, डॉ. हरीश भी शामिल रहे।