फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कालेज में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी । उधर, तिथि घोषित होते ही छात्र तैयारी में जुट गए हैं।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि बालिका वर्ग की बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 मार्च को, बालक वर्ग की 14 मार्च को, बालिका वर्ग बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की 15 मार्च को, बालक वर्ग की 17 मार्च को, बीए द्वितीय, तृतीय बालिका वर्ग की छह अप्रैल को, बीए द्वितीय, तृतीय बालक वर्ग की 16 अप्रैल को, बीए प्रथम बालिका वर्ग की एक मई और बालक वर्ग की दो मई को प्रयोगात्मक परीक्षा कॉलेज के सी फील्ड में होगी। उधर तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राएं तैयारी में जुट गए हैं। उधर जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार जैन ने बताया कि मनोविज्ञान विषय की बीए तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा 12 से शुरू
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के बीएससी विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 मार्च शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बीएसएसी प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 12-12 मार्च को होगी। बीएसए प्रथम वर्ष के जंतु विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 मार्च, भौतिक विज्ञान की 14 मार्च और वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 मार्च को आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें