दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में आयोजित साप्ताहिक दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती उत्तम पहलवान ने जीती। इस दौरान कुश्ती देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
साप्ताहिक दंगल में बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल का शुभारंभ महीपाल प्रधान ने दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुश्ती ग्रामीण क्षेत्र का खेल हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। दंगल में सबसे बड़ी 2100 रुपये की कुश्ती शुभम पहलवान असारा और उत्तम पहलवान गढ़ी के बीच हुई। इसमें उत्तम पहलवान विजयी रहे। मोहसिन सिक्का और शुभम दाहा के बीच कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छूटी। दंगल देखनेे के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर बिल्लू, देवेंद्र, लाला, रणधीर आदि का सहयोग रहा।