फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार्टा दौड़ येलो हाउस की तानिया ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बालिका वर्ग की मुकाबले हुए। इसमें लंबी कूद में मानसी और फर्राटा तानिया ने जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने किया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में येलो हाउस की तानिया ने गोल्ड, रेड हाउस की महक ने सिल्वर मेडल जीता। ऊंची कूद में रेड हाउस की मानसी ढाका ने गोल्ड, विरिक्त ने सिल्वर जीता। बास्केटबाल में येलो हाउस की तानिया ने गोल्ड मेडल, ब्लू हाउस की शिवानी चौहान ने सिल्वर और ब्लू हाउस की स्नेहा यादव ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में ग्रीन हाउस की शिवानी धामा ने गोल्ड, येलो हाउस की अंजली चौहान ने सिल्वर और रेड हाउस से सोफिया ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद में ग्रीन हाउस की शिवानी धामा ने गोल्ड, ब्लू हाउस की वंशिका ने सिल्वर और ब्लू हाउस की मोहिनी ने कांस्य पदक जीता। पीटीआई राजीव कुमार ने बताया कि बालक वर्ग के एथलेटिक्स मुकाबले सोमवार को होंगे। इसमें सुमित कुमार, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, बबलेश, अजय, अमित, अनिल, दिनेश, राखी, खुशबू, ममता, बबीता, मीनाक्षी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें