फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने मांगी विकास कार्यों की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने मांगी विकास कार्यों की अनुमति
विज्ञापन


बागपत। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई है।
प्रधान संगठन ने बताया कि पूर्व में पांच लाख तक के कार्यों की अनुमति डीपीआरओ और उसके ऊपर की डीएम स्तर से से मिल रही थी। उनके स्तर से इसकी स्वीकृति नहीं मिल रही है। उन्होंने डीएम से विकास कार्यों की फाइलों पर अनुमति देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि विकास कार्य कराने में परेशानी आ रही है। डीएम ने पांच लाख से ऊपर तक के विकास कार्यों की अनुमति नहीं मिल रही है। डीएम को समस्या से अवगत कराया। डीएम ने उन्हें बताया कि डीपीआरओ को कुछ बिंदुओं से अवगत कराया है। जयदेव प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, नवाजिस खान, वीरेंद्र, प्रमोद प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निरस्त पट्टे की जमीन को अवैध रूप से बेचा
बागपत। टांडा गांव की प्रधान जाहिदा बेगम ने डीएम को पत्र देकर बताया कि गांव के एक व्यक्ति को पट्टा आवंटित हुआ था जो 2006 में निरस्त हो गया है। बताया कि इस व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए गांव के ही दो लोगों को भूमि बेच दी है। भूमि को कब्जा मुक्त कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। डीएम ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें