फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाईन टूटने से रात भर अंधरे में डूबा रहा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजलीघर के पास लाइन लूटने से जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। जो बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक रही। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका इलाज भी समय से नहीं हो पाया। उधर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होते ही मरीजों की सुविधा के लिए जनरेटर चालू करा दिया था।
विज्ञापन

कोहरा बिजली पर भी कहर बनकर टूट रहा है। उसकी बूंद से कभी लाइन टूट जाती है तो अभी अन्य फाल्ट हो जाती है। बुधवार की रात में शहर के मेरठ रोड पर स्थित बिजलीघर के पास कोहरे के कारण लाइन टूट गई थी। इससे ढिकौली, चमरावल क्षेत्र के अलावा जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। रात भर अस्पताल अंधेरे में डूबा रहा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे तक यहीं आलम रहा। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा बिजली सप्लाई चली जाने के बाद जनरेटर चालू करा दिया था। सभी मरीजों का समय से इलाज हुआ है। अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई है। उधर विद्युत निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा कोहरे के कारण लाइन टूट गई थी। इस कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी। लाइन को ठीक कर चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने टार्च जलाकर दी दवा
बागपत। बिजली न आने के कारण कर्मचारियों ने औषधि कक्ष में मरीजों को टार्च से देखकर दवाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें