बागपत-मेरठ मार्ग पर डौला गांव के पास कैंटर और एडीएम की गाड़ी की टक्कर हो गई। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वे बाल-बाल बचें, इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित चालक ने कैंटर चालक के खिलाफ बागपत कोतवाली में तहरीर दी है।
बागपत एडीएम लोकपाल सिंह बुधवार की रात में मेरठ में कमिश्नर की बैठक में शामिल होकर बागपत की ओर आ रहे थे। जैसे ही डौला गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे कैंटर ने ओवर टैक करते हुए ब्रेक लगा दिया। इससे एडीएम की गाड़ी की कैंटर से भिड़त हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक निखिल कुमार और एडीएम लोकपाल सिंह बाल-बाल बच गए। कोहरा भी हादसे का कारण बना है। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। बाद में ड्राइवर निखिल ने बागपत कोतवाली पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।