बड़ौत (बागपत)।
रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने दम खम के साथ भाग लिया। इसमें सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ विजय ने जीती। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में तनु प्रथम रही।
स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक और कोच सुबोध ने संयुक्त रूप से तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रबंधक प्रवीण ने बताया कि तीसरे दिन कबड्डी मुकाबला कक्षा ग्यारह और बारह के बीच हुआ। इसमें कक्षा ग्यारह की टीम ने मुकाबला जीता। फुटबाल मैच कक्षा एक और दो की टीम के बीच खेला गया। इसमें कक्षा दो की टीम विजयी रही। सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानव प्रथम, आदित्य द्वितीय और संयम कौशिक तृतीय रहा। जबकि जूनियर बालक वर्ग में रिषभ प्रथम, अनिकेत द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहा। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, यश मलिक द्वितीय और अर्जुन तृतीय रहा। जबकि सब-जूनियर बालिका वर्ग में तनु प्रथम, साक्षी द्वितीय और तानिया तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में पायल प्रथम, शिवानी द्वितीय और आयुशी तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनु प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और निक्की तृतीय रही। प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन पीटीआई सुबोध कुमार शर्मा ने किया। इस में शर्मिष्ठा पंवार, प्रमोद तोमर, अनुज तोमर, आकाश, विकास तोमर, संजय का योगदान रहा।