कबड्डी में यमुना हाउस ने जीता खिताब
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कबड्डी स्पर्धा यमुना हाउस की टीम ने जीती।
100 मीटर सीनियर बालक वर्ग स्पर्धा में नितिन प्रथम, सूरज द्वितीय और गिरधर तृतीय रहे। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में रितिका प्रथम, रिया द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग स्पर्धा में वैशाली प्रथम और शिया द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग की रिले दौड़ स्पर्धा में गंगा हाउस प्रथम यमुना द्वितीय और अलकनंदा हाउस की टीम तृतीय रही। खोखो की जूनियर बालिका वर्ग स्पर्धा में गंगा हाउस की टीम प्रथम रही। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में अक्षय तोमर प्रथम, रूपक द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। सीनियर बालक कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में यमुना हाउस की टीम ने अलकनंदा हाउस की टीम को 32-21 के अंतर से हराकर खिताब जीता। खोखो की जूनियर वर्ग की बालिका स्पर्धा में गंगा हाउस की टीम विजेता बनी। रेफरी कमल तोमर, अमित कुमार, ऋषिपाल सिंह, सरिता सिवाच, अनु चौहान, छवि सोलंकी रहे। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, डॉ. सुनील आर्य, रितु, छवि मलिक आदि का सहयोग रहा।