फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला चीनी मिल के संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों की रमाला गांव में बुधवार को पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने सरकार से रमाला चीनी मिल के संविदा कर्मियों को स्थायी कराने, बकाया गन्ना भुगतान कराने और बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से क्षेत्र के हजारों किसान साहूकारों के कर्ज बंद हैं। ऊपर से प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी कर किसान और मजदूर की कमर तोड़ने का काम किया है। पंचायत में रमाला चीनी मिल मेें कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर उनका मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। पंचायत मेें निर्णय लिया क्षेत्र के किसान 23 को भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में सीएम से मुलाकात करेंगे और समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्हेें ज्ञापन देंगे। पंचायत में बाद जिला पंचायत सदस्य ने सूप, रमाला, किशनपुर, कासिमपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। संचालन सूप ग्राम प्रधान ब्रजवीर ठेकेदार ने किया। पंचायत मेें धर्मवीर सिंह, रामपाल, हरवीर, सुक्रमपाल, राजपाल, नवीन, जयप्रकाश, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें