बागपत। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में हील (हेल्थ एजूकेशन अवेयरनेंस लैंड) टीम का गठन होगा। इसमें कक्षा छह से 12 तक के बच्चों को जोड़ा जाएगा। एक शिक्षक पर भी जिम्मेदारी होगी। टीम का गठन होने पर प्रार्थना सभा में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। सभी बच्चे अपने अभिभावक और पड़ोस के लोगों इसके लिए प्रेरित करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में एक हील टीम का गठन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालयों से दो छात्र और एक अध्यापक को लिया जाएगा। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी ही सम्मलित होंगे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। बताया कि विद्यालयों में हील टीम बनाने के लिए कार्रवाई की जाए। जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा में बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए अभिभावक और पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करेंगे। उधर बीएसए योगराज सिंह ने बताया इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को हाल टीम का गठन करने के निर्देश दिए।