फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो-कबड्डी में बिनौली टीम का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
खो-खो कबड्डी में बिनौली टीम का रहा दबदबा
विज्ञापन


बागपत। खेल कार्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कराया। उद्घाटन बीएसए योगराज सिंह और क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी और खो-खो में बिनौली ब्लॉक प्रथम, खेकड़ा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की कबड्डी में पिलाना प्रथम, बड़ौत द्वितीय, खो-खो में बिनौली प्रथम, पिलाना द्वितीय रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बिनौली प्रथम, छपरौली द्वितीय रही। खो-खो में बड़ौत प्रथम और खेकड़ा द्वितीय रहे। योगा में बड़ौत प्रथम, छपरौली द्वितीय रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में 25 केजी में दीपू प्रथम, हर्ष द्वितीय, 30 केजी में सन्नी प्रथम, सुहैल द्वितीय, 35 केजी में अमर प्रथम, विशाल द्वितीय, 40 केजी में सुमित धामा प्रथम, अर्जुन द्वितीय, 45 केजी में सूरज प्रथम, विशाल द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में पिलाना की टीम प्रथम और बड़ौत की द्वितीय, खो-खो में बड़ौत प्रथम और बिनौली द्वितीय रही। प्रतियोगिता बड़ौत के बीईओ विनोद कुमार, छपरौली के सतीश शर्मा की उपस्थित में हुआ। अभिमन्यु शर्मा, राजीव दांगी, शोभित विश्नोई, विजयवीर, कुलदीप बंसल, बिजेंद्र कुमार, सुनील डागर, रीना, शिमला, रूबी, वैभव राणा, विजय विमल, अखिलेश कमल, धीरजपाल, धर्मेंद्र, कर्मवीर, विक्रांत आत्रेय, मांगेराम, आरती, विपिन, अश्वनी कया सहयोग रहा। उधर व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि आज पुलिस लाइन में जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें