बड़ौत (बागपत)।
सीएचसी में कई घंटे मरीज पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे रहे, लेकिन उनकी पर्ची नहीं काटी । उन्होंने आक्रोश जताया और वहां से स्वास्थ्य विभाग को कोसते चले गए।
सीएचसी में दोपहर आए मरीज पर्ची कटवाने के लिए कतार लगाए खड़े थे और पर्ची काटने के लिए शोर मचाते रहे, लेकिन कोई पर्ची काटने नहीं आया और न ही उन्हें दवा मिल सकी। इसे लेकर मरीजों ने हंगामा किया। उन्होेंने कहा सीएचसी पर आए दिन यही स्थिति बनी रहती है। बाद में कोई पर्ची काटने वाला न आने पर वे मायूस होकर वहां से चले गए। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया बृहस्पतिवार को आधे दिन ही सीएचसी खुली और 12 बजे तक दवा बांटी। इसके बाद कोई पर्ची नहीं काटी गई। इनमें कैलाशी, शांति, प्रिया, खैरून, अजीत, गौरव, नीटू, सरिता, मोमीना आदि रहे।