बागपत। रिजेक्ट के साथ सामान्य प्रजाति के गन्ने को भी चीनी मिल नहीं ले रहा है। इससे किसान चिंता में हैं। खेत खाली न होने से गेहूं की बुवाई का इंतजार देख रहे है। सुरूरपुर कलां गांव में 20 प्रतिशत अगेती प्रजाति, बाकी के पास सामान्य की है। किसानों ने कहा सभी प्रजाति का गन्ना खरीदा जाना चाहिए। सरूरपुर कलां गांव के किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। कृषकों ने बताया 20 प्रतिशत अगेती और 80 प्रतिशत सामान्य प्रजाति का गन्ना है। मिल सबसे पहले सबसे पहले अगेती प्रजाति का उठान कर रहे हैं। जबकि सामान्य के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। किसान सुभाष नैन, राममेहर, रामपाल, बलबीर, विनोद, रामफूल, पिंटू और लोकेंद्र ने बताया गन्ना समय के अनुसार नहीं लिया तो वह इसके विरोध में सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।