फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में न फंसें और आथित्य स्वीकार न करें मतदानकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव के लिए 1053 पीठासीन और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया । इस दौरान पंद्रह अधिकारी अनुपस्थित रहे। दो पाली में 25 मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग दी। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कहा कि कर्मचारी किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें और न ही किसी तरह के लालच में फंसें।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। बुधवार को गेटवे पब्लिक स्कूल में 25 मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। कार्मिक प्रभारी पीडी एमएल पटेल ने कर्मचारियों को स्कूल परिसर में मतदान की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कर्मचारी किसी तरह के प्रलोभन में न फंसें। शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। मतदाताओं को पर्ची पर मोहर लगाने की जानकारी देंगे। मतदान में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सहन नहीं होगी। प्रथम पाली में एक से 134 और द्वितीय में 135 से 267 पार्टियों को प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण समाप्ति के बाद अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की तो उसमें 15 गैर हाजिर मिले। पीडी एमएल पटेल ने बताया अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ थाने में मुकदमा एमआईआर दर्ज कराई जाएगी। 15 अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।

किसी ने ली झपकी तो कोई बतियाता रहा
बागपत। निकाय चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान कुछेक कर्मचारी आपस में बातें करते मिले। जब पीडी एमएल पटेल कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दे रहे थे, तब कुछ कर्मचारी नींद की झपकी ले रहे थे। एक या दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक कर्मचारी ऐसे थे जो अलस में नजर आए। यही नहीं कुछ मोबाइल में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन


बच्चों के साथ प्रशिक्षण में पहुंची महिलाएं
बागपत। निकाय चुनाव में महिला और पुरुषों को ड्यूटी लगी है। बुधवार को प्रशिक्षण में कर्मचारी पहुंचे। कुछ महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेनिंग में शामिल हुई। बच्चों के साथ मतदान का प्रशिक्षण लिया। कुछ ने साथी महिला को अपने बच्चे को सौंपकर ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें