फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गए चुनाव निशान, अब मचेगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक जमा रहे। चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब प्रचार अभियान में तेजी आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बागपत तहसील में चुनाव चिह्न लेने के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी, बागपत और अमीनगर सराय निकाय से प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचे। दोपहर तक यहां भीड़ रही। प्रत्याशियों ने फार्म भरकर अपनी-अपनी पसंद के चुनाव चिह्न लेने का प्रयास किया। बागपत पालिका के लिए एसडीएम विवेक कुमार यादव के निर्देशन में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। अमीनगर सराय के लिए डीसीओ सुशील कुमार की निगरानी में चुनाव चिह्न बांटे गए। कोर्ट रोड पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। तहसील में चेकिंग अभियान चलाया । उधर, चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने प्रचार सामग्री छपवाकर अपने-अपने क्षेत्र में चस्पा करवा दी। अध्यक्ष और सभासद के लिए 677 प्रत्याशी मैदान में है।

इनसेट
चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी
निकाय अध्यक्ष सभासद
बागपत 15 117
बड़ौत 09 188
खेकड़ा 05 82
सराय 13 30
टटीरी 16 42
दोघट 13 35
छपरौली 13 53
टीकरी 14 34

बूथों का निरीक्षण कर तैयार करें रिपोर्ट
फोटो- 1
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने निर्वाचन में लगाए सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया 19 नवंबर को बूथ और मतदेय स्थलों का प्रथम भ्रमण करेंगे। कोई कमी मिलती है तो जोनल मजिस्ट्रेट को अवगत कराएंगे। इसके लिए चेक लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे। बूथों को ठीक कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस और बीएसए की रहेगी।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए 85 मतदान केंद्र और 239 बूथ बनाए हैं। 11 सेक्टर और 27 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए है। मतदान कर्मचारियों को 16 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने निर्देशित किया सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित किए निकायों के बूथ और मतदान केंद्रों का 19 नवंबर को भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। उस दौरान जो भी कमियां दिखाई देगी, उसके लिए चेक लिस्ट तैयार कर की जाएगी। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट को भेजेंगे। सभी जोनल मजिस्ट्रेट अपनी चेक लिस्ट को संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे। बूथों को ठीक कराने के लिए बीएसए और डीआईओए को निर्देशित किया जाएगा। डीएम ने निर्देशित किया कार्य में लापरवाही न बरती जाए। बड़ी कमी मिलती है तो उसको प्राथमिक के आधार पर पूरा कराया जाएगा। डीआईओएस और बीएसए समय रहते कमियों को दूर कराएंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे।

शिक्षण संस्थाओं में अनुमति के बाद सभा
बागपत। राजनीतिक सभाओं के लिए कोई समुचित स्थल न होने पर डीएम प्राइवेट या सरकारी शैक्षिक संस्थाओं के मैदान के लिए अनुमति दें सकते हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने डीएम को निर्देशित किया। बिना अनुमति के कोई भी सभा न कराई जाए।

बागपत में फ्लैग मार्च, कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
बागपत। निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से शांति पूर्वक मतदान करने की अपील की । उनके साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। कोर्ट रोड, यमुना रोड, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कसबा, केतीपुरा, देशराज मोहल्ला में भ्रमण किया । उधर, देहात के दोघट और टीकरी में भी फ्लैग मार्च किया।

गंदगी हटवाने के दिए निर्देश
बागपत। फ्लैग मार्च के दौरान कोर्ट रोड पर गंदगी देख डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने पालिका अधिकारियों को सड़क किनारे पड़ी गंदगी हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें