बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्री-एग्जाम टेस्ट में सोमवार को उड़न दस्ते ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं अनुपस्थित मिले। स्कूल प्रबंध ने अनुपस्थित छात्र छात्राओं को नोटिस जारी कर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए।
सोमवार को प्री-एग्जाम टेस्ट में शामिल होने से पहले छात्र-छात्राओं की संघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान छात्रों के मोबाइल, किताबें और अन्य सहयोगी वस्तुएं परीक्षा केंद्र से बाहर रखवाई। इस दौरान कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी द्वारा गठित 11 सदस्यों के उड़न दस्ते ने परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए छापेमारी की। वहीं परीक्षा से अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों को नोटिस जारी कर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया प्री-एग्जाम टेस्ट को यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा की तर्ज पर कराया जा रहा है।