शिविर में 175 नेत्र रोगियों की जांच
दोघट।
कल्याण करोति मेरठ और जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति बागपत के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर मेें डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने 175 नेत्र रोगियों की जांच की। सभी नेत्र रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की और 12 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयन किया गया। आपरेशन डॉ. पीपी मित्तल और डॉ. रजत त्यागी की ओर से किए जाएंगे। चश्मे के लिए 60 नेत्र रोगियों की जांच संजय कुमार ने की। हरीभूषण अग्रवाल, रामपाल, पप्पन राणा, मीता, विजय का सहयोग रहा।