फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को मिलेगी बंदूक और किसी को तोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आयोग ने भी पलिका या नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चुनाव चिह्न की छाया प्रति जारी कर दी है। इस बार बंदूक, तोप, पुल और मोटर साइकिल आदि चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान समय जनपद में स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रत्याशियों के साथ प्रशासन भी निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को आवंटित होने वाले चुनाव चिह्न का सूची तैयार कर इनकी छाया प्रति जिलों को प्रेषित की। निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए आयोग ने 42 चुनाव चिह्न जारी किए हैं। इनमें बंदूक, तोप, अनाज ओसता किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊ, कलम और दवात, गमला, गले का हार, गुलाब का फूल, घंटी, चश्मा, छाता, झोपड़ी, ट्रैक्टर और कार को शामिल किया है। यह चिह्न सभासद और अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवंटित होंगे। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि चुनाव चिह्न का नियम के अनुसार आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें