फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगे मानी, अनदेखी पर करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में राजपाल सिंह के आवास पर हुई बैठक में भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर को छपरौली के बिजलीघर पर धरने में विद्युत निगम के अधिकारियों से हुई वार्ता में तय हुई किसानों की मांग को मान लिया गया है। किसानों की अनदेखी की तो फिर से प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा अधिभार के अनुसार किलोवाट तय करने, प्रति यूनिट लिया जाने वाला चार्ज कम कर दिया है और दूसरे कसबे के समान टेरिफ तय करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जब विद्युत उपखंड अधिकारी रितेश्वर बंधु ने बताया की ओवर रीडिंग पर कोई पेनल्टी नहीं ली जा रही है । बिल भी प्रति यूनिट कम कर दिया गया है। दोघट और टीकरी कस्बे के समकक्ष विद्युत दर करने के बारे में उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने गांव में मीटर लगाने को राष्ट्रीय योजना बताया । इसमें सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, राममहेर सिंह, सोहन पाल, सुभाष चंद, रामपाल, धर्मवीर, चंद्रपाल, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें