बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में बरनावा में हुई धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाली टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और धार्मिक आयोजनों मेें भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनका मनोबल बढ़ता है।
मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर समिति में हर साल धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता होती है, इस बार प्रतियोगिता में स्कूली की टीम ने भाग लेकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन ने सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इस मौके पर ऋषभ जैन, आस्था तोमर, न्यूमिका जैन, रिया मलिक, श्रेया जैन, अक्षिता जैन, वर्तिका तोमर, रिमझिम, अवनी, अमानत मलिक, अदिति जैन और डांस टीचर शोभना वशिष्ठ रही।