फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब बनेगा बाईपास, खेकड़ा में जाम बनने लगा मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कब बनेगा बाईपास, खेकड़ा में जाम बनने लगा मुसीबत
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर के लोगों को विकट होती जा रही जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। हर समय जाम लगे रहने के कारण परेशान लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर का एक मात्र मुख्य मार्ग है। जिस पर लगातार वाहनों एवं पैदल चलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मार्ग पहले से ही संकरा है। जिस पर हर समय जाम लगा रहता है। नगर से वाहनों में आने जाने वाले लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सुबह एवं दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी जाम के कारण स्कूली बच्चों को हो रही है। जाम की समस्या से निदान के लिए करीब तीन दशक से प्रस्तावित बाईपास मार्ग का भी अभी तक निर्माण नहीं हो सका। ब्रह्म पाल सिंह सभासद, संजय धामा, रवि खोखर, रोहित धामा, पुष्पेंद्र, अमित धामा, बारू पंडित, आशकर्ण शर्मा, राकेश तंवर, जितेंद्र आदि ने कहा यदि समस्या का निदान नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें