फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा उछला तो गौरीपुर मोड़ पर पडने लगे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की बदहाली को अमर उजाला ने मुद्दा बनाया तो इसका असर भी नजर आया। गौरीपुर मोड़ पर पेंच वर्क के लिए पत्थर डाले जाने शुरू हो गए हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा उपशा ने निर्धारित समय पर काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर के लिए परेशानी बने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। रविवार को एक बार फिर इस अभियान का असर नजर आया। उपशा की ओर से रविवार को यहां पत्थर डलवाने का काम किया गया। ठेकेदार नितिन पंवार ने बताया 15 सितंबर से काम शुरू हो जाएगा। यहां पहले ही ईंट भरवाने का काम किया जा चुका है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया उपशा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 15 सितंबर से काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। यहां करीब नौ सौ मीटर के टुकड़े का पेंच वर्क होगा। लोगों को गड्ढों से राहत मिल जाएगी। रविवार को यहां कई ट्रक पत्थर उतारे गए, जिससे लोगों को निर्माण की उम्मीद बंधी है।


बनेगा हाईवे, सुलझेंगी समस्याएं: सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा ने जो वायदे किए थे, सब पूरे किए जाएंगे। किसानों की ऋण माफी कराई गई। बागपत की सड़के ही नहीं पूरे सूबे की सड़कों की स्थिति में सुधार कराया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। पेंचवर्क के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होगा। इस बाबत वह केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें