बड़ौत (बागपत)।
मंडलायुक्त के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने दिल्ली रोड पर स्थित मिट्टी के तेल के डिपो गोयल ब्रादर्स पर छापा मारा। टीम ने करीब आठ घंटे तक की जांच की, लेकिन जांच में कोई खामियां नहीं मिली।
मेरठ के क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद प्रभु सिंह को डीएम ने बताया मंडलायुक्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत की बड़ौत के मिट्टी के तेल के डीलर गोयल ब्रादर्स ने शुक्रवार को टैंकर में 12 हजार लीटर मिट्टी का तेल उठाया । इसे रास्ते में ही बेच दिया । इस पर वे सप्लाई इंस्पेक्टर मेरठ जितेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जितेंद्र सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर बड़ौत राहुल पटेल और कृष्ण कुमार के साथ मिलकर गोयल ब्रादर्स के यहां छापा मारा। उन्होंने मिट्टी के तेल का स्टॉक रजिस्टर की जांच की और मिट्टी का तेल कितना स्टॉक में है और किन-किन राशन डीलरों को शुक्रवार को मिट्टी का तेल वितरित किया है। इसकी जांच की। आठ घंटे तक जांच करने के बाद डिपो में 35018 लीटर स्टॉक होना था, लेकिन 32610 लीटर स्टॉक मिला। जांच में 408 लीटर मिट्टी का तेल कम था। उन्होंने बताया तीन प्रतिशत की कटौती हो सकती है। इसके बाद उन्होंने राशन डीलर केके शर्मा, मुकेश शर्मा, क्रय-विक्रय समिति धर्मेंद्र ढ़िकाना के यहां भी स्टॉक की जांच की तो वहां भी जो मिट्टी का तेल डिपो से उठाया, सहीं मिला। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया जांच में कोई गलती नहीं मिली है। वे अब अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को प्रेषित करेंगे।