यमुना उफान पर, फसलें जलमग्न, अलर्ट जारी
बागपत/छपरौली। पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर ॉ हैं। हथनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़े पानी से जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया।
हथिनी कुंड बैराज से अब तक करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा जा चुका है। जिस कारण जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया। फसलें बर्बाद हो गई है। जिला प्रशासन ने किसानों के लिए चेतावनी जारी की यमुना नदी किनारे अधिक गहरे पानी में फसलों की कटाई के लिए न जाए। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने लेखपाल, एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया नियमित रूप से जहां भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है वहां खुद भी चेकिंग करें। लोगों की शिकायत पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच कराएं। मुनादी से भी ग्रामीणों को जलस्तर बढ़ने की जानकारी दी, यमुना पर न जाने के लिए बताए। अनुमान है अभी ओर भी पानी छोड़ा जा सकता है।