फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने हरियाली के लिए दी 15 बीघा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने हरियाली के लिए दी 15 बीघा जमीन
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव स्थित हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे खेत में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने फलदार पौधरोपण किया। लोगों को जागरूक किया और कहा नदियों को निर्मल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। दूषित जल स्वच्छ हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरनावा गांव निवासी जयनारायण त्यागी ने हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे अपनी 15 बीघा जमीन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार रहे। उन्होंने अफसर और ग्रामीणों के साथ फल और छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगों को बताया दोनों नदियों को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए मुहिम चला रखी है। प्रशासन को 40 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया । उन्होंने कहा पेड़ पर्यावरण को शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाते है। नदियों के किनारे पौधे लगाने से पानी स्वच्छ और शुद्ध होता है। हर किसी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। दोनों नदियों के जल को स्वच्छ कराने की तैयारियां चल रही है। जिस भी वजह से पानी दूषित हो रहा है, उस पर काबू पा लिया जाएगा। सि मौके पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अफसरों ने आम, अमरूद, जामुन, नींबू सहित छायादार पौधे को लगाया। इसमें एसडीएम बड़ौत अरविंद द्विवेदी, थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, संत भैयादास जी महाराज, प्रधान जरीफ कुरैशी, पूर्व प्रधान विष्णुदत्त त्यागी, ओमप्रकाश त्यागी, सुरेश त्यागी, परमानंद जाटव, ओमदत्त त्यागी, श्याम सिंह प्रमुख, रविंद्र हाटी, महबूब अलवी, गुड्डन त्यागी, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें