शौचालय निर्माण के लिए चेक पर हस्ताक्षर न करने का आरोप
बागपत। लधवाड़ी के वीडीओ ने मुख्य विकास अधिकारी से प्रधान की शिकायत की। आरोप लगाया कि शौचालय के लिए चेक पर केवल इसलिए हस्ताक्षर नहीं किए कि उनके चहेते ठेकेदारों से शौचालय नहीं बनाए गए है। उनके द्वारा कार्य में अनियमितता की गई है।
लधवाड़ी के ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार ने सीडीओ चांदनी सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि गांव के दस लाभार्थियों ने खुद शौचालय बनवाने के लिए मिले थे। उन्हें कार्य शुरू करने के लिए कह दिया गया था। जिसके बाद छह हजार की प्रथम किस्त के लाभार्थियों के चेक काटे गए थे। उन पर प्रधान द्वारा हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया गया। आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान का कहना है उन लोगों को भुगतान किया जाएगा जो उनके ठेकेदार से निर्माण कराएगा। बताया कि पूर्व में भी अनुदान की धनराशि प्राप्त की थी। उसका भुगतान नियम विरुद्ध फर्म और ठेकेदार को किया गया है। इसके सभी साक्ष्य की छायाप्रति उनके पास है। वीडीओ ने सीडीओ से कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने डीडीओ को जांच के निर्देश दिए है। उधर ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह गलत है।
मिशन निदेशक से की शिकायत
बागपत। जनपद के खंड स्वच्छता प्रेरकों ने मिशन निदेशक से डीपीसी की शिकायत की है। आरोप लगाया प्रधान और पंचायत सचिवों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शौचालय के गोलमाल कर रहे है। डीएम ने डीडीओ को जांच की जिम्मेदारी दी। उन्होंने बताया कि सभी खंड स्वच्छता प्रेरकों से वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया गया है। उनसे जो भी आरोप लगाए है उन पर गहना से पूछताछ की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।