फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बजट में अब रुलाएगी प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

टमाटर के बढ़े हुए दामों का बुखार अभी उतरा नहीं था कि प्याज के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए है। जनपद मेें प्याज के मूल्यों में वृद्धि का असर दिखने लगा है। इसके अतिरिक्त अन्य सब्जी के दामों मेें भी इजाफा नजर आ रहा है। हालांकि वर्तमान समय मेें टमाटर के दाम मेें कुछ गिरावट आई है, फिर भी टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय हैविगत दिनों से टमाटर के दाम आसमान की बुलंदियां को छू रहे थे, वहीं अब प्याज और आलू के बढ़े दाम का असर घर के आम बजट पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। नगर की सब्जी मंडी सहित अन्य सब्जी व्यापारियों के साथ-साथ रेहड़ी वाले भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। सब्जी मंडी के दुकानदार संजीव ने बताया सब्जी के दाम मेें तेजी आने से खरीददारी पर प्रभाव पड़ा है। पहले की अपेक्षा लोग अब आधा किलो व उसे कम भी सब्जी खरीद रहे हैं। साथ ही कुछ लोग सब्जी खरीदने से पहले बहुत मोल भाव करते हैं। सब्जी खरीदने के बाद पैसे देने मेें आना कानी करते हैं।
विज्ञापन


सब्जी 10 दिन पहले के दाम वर्तमान मंडी के दाम
टमाटर 100 60 50-55
प्याज 10 30 25
आलू 5 10 7-8
भिंडी 10 20 12-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें