फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्डन नदी स्वच्छता अभियान के तहत कमिश्नर ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

हिंडन नदी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डेरा सच्चा सौदा आश्रम के सामने वन्य क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने सैकड़ों पौधे रोपित कर हिंडन को स्वच्छ बनाने की अपील की।
विज्ञापन

आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, डीएम भिवानी सिंह खांगरौत, सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम दर्शन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक सुनील शर्मा और तहसीलदार ने किया। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि जब तक हिंडन को मन से नहीं लगाएंगे, तब तक हिंडन को स्वच्छ करना मुश्किल है। उन्होंने लोगों से हिंडन नदी को स्वच्छ कराने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शीशम, बबूल सहित करीबन 500 छायादार पौधे रोपित किए। इसके बाद उन्होंने लाक्षागृह बरनावा परिसर में भी पौधरोपण किया। इसमें अशोक धामा, रविंद्र हट्टी, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें