अनुराधा जिंदल और शैली गर्ग बनीं तीज क्वीन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं कराई। इसमें तीन क्वीन का ताज अनुराधा जिंदल और शैली गर्ग को पहनाया।
रविवार को कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में लायंस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मेरठ की उमा भटनागर रहीं। उन्होंने कहा तीज त्योहार सौभाग्य सूचक पर्व है जो महिलाओं के जीवन में खुशहाली एवं आनंद लाता है। मुख्य संयोजक लायन डॉ. कमला अग्रवाल एवं अलका गुप्ता ने कहा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई। रंग पहचानों प्रतियोगिता में महिलाओं की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही। इसमें संतोष जिंदल और पिंकी गुप्ता प्रथम, तनूजा द्वितीय, कोमल गोयल और बिमलेश देवी तृतीय रही। ताश के खेल में पान और हुक्म की क्वीन प्राप्त करने पर अनुराधा जिंदल, शैली गर्ग को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया। इसमें बच्चों की कुर्सी दौड़ और संगीत का आयोजन किया। इसमें मयंक गुप्ता प्रथम, रोनक सिंघल द्वितीय रहे। इसकी अध्यक्षता श्वेता सिंघल और संचालन संतोष गुप्ता ने किया। इसमें लायन पंकज गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, डॉ. रामलाल, श्रीपाल वर्मा आदि रहे।