शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन निदेशक ने जिले में चलाए जा रहे ओडीएफ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया 10 बिंदुओं पर ओडीएफ के लिए प्लान बनाया है। दोबारा से ट्रिगरिंग कराई जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को 31 दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत निर्देश भेजे। डीएम भवानी सिंह ने सीडीओ चांदनी सिंह को दस बिंदुओं पर ओडीएफ पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया ट्रिगरिंग टीमों का गठन कर दो-तीन माह का कलेंडर तैयार कर ट्रिगरिंग की जाए। प्रोत्साहन राशि का जरूरत भुगतान करें। सीडीओ और डीपीआरओ 15 दिन में स्वच्छ गृह की बैठक कर प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा करें। निगरानी समितियों के साथ जांच कराएं। जिला स्तर पर कंसलटेंट और ब्लॉक स्तर पर खंड प्रेरकों और स्वच्छ गृह के क्षेत्र भ्रमण हेतु पूल्ड वाहन की व्यवस्था कराए। प्रशिक्षित राज मिस्त्रियों से ही शौचालय का निर्माण कराए। अवशेष शौचालयों का निर्माण कराकर एमआईएस फीडिंग कराई जाए। ओडीएफ की घोषण के बाद 90 दिन में जिला स्तर से सत्यापन कराए। ओडीएफ के लिए लगाए वीडीओ, सफाई कर्मी, महिला समाख्या से स्वयं के शौचालय के साथ-साथ आवंटित 25-25 शौचालयों का निर्माण समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।