बड़ौत (बागपत)।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित वर्ल्ड गेम्स 2017 में रमाला के खिलाड़ी स्वर्ण पदक लेकर लौटे। बृहस्पतिवार को खेल प्रेमियों ने पदक लेकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत किया।
इस समारोह का शुभारंभ छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने किया। उन्होंने कहा युवा खेलकूद में भाग लेें। उन्होंने बताया 15 से 18 जून तक नेपाल काठमांडू में वर्ल्ड गेम्स 2017 चले। इसमें 600 मीटर सब जूनियर दौड़ में रमाला गांव के अक्षय चौहान पुत्र चांदवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ी का ट्राफी देकर स्वागत किया। इस दौरान राज कुमार प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, धर्मपाल चेयरमैन, सत्यपाल सिंह, महक सिंह, महावीर, दिनेश, नरेश, जयवीर, किरता मास्टर, हरपाल, महेंद्र फौजी, आजाद ठेकेदार आदि शामिल रहे।