फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को वितरित किए 161.47 लाख के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को सिलाना क्लस्टर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 161.47 लाख रुपये के कृषि उपकरण वितरित किए। आठ महिलाओं को बड़े व सात महिलाओं को छोटे ट्रैक्टर, 24 ई-रिक्शा, 40 कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयासों से जिला विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। डीएम ने पानी का सदुपयोग करने और अनावश्यक रूप से पानी को व्यर्थ न करने का आह्वान किया। भूजल संरक्षण के लिए घरों में वाटर हार्वेस्टिंग बनवाएं। डीएम से कार्यदायी संस्थाओं को मानक व गुणवत्ता के साथ समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, डीसी एनआरएलएम ब्रजभूषण, ग्रामीण अभियंत्रण अधिशासी अभियंता हबीबुल्लाह, खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सांसद ने दस सड़कों का किया शिलान्यास
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 518.09 लाख की लागत से बनी पदड़ा से सादुल्लपुर 6.700 किलोमीटर, बामनोली से दादरी तक की 6.600 किलोमीटर की सड़क का लोकार्पण और 62.420 किलोमीटर की 2427.32 लाख रुपये से बनने वाली दस सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर हो रहे निर्माण
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरल अर्बन मिशन सिलाना कलक्टर में चयनित बासौली, मुकुंदपुर, शेरपुर, हलालपुर, सिलाना, चांदनहेड़ी, लुहारा व बरवाला में शहरों की तर्ज पर निर्माण कार्य कराए जा रहे है। गांवों में तालाबों का सुंदरीकरण, अच्छे शौचालय, खेल के मैदान, जॉगिंग ट्रैक, स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों का ओपन जिम, आंगनबाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें