फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 13.88 करोड़ रुपये से बनेंगी 16 सड़कें, शासन ने मंजूरी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की 16 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी, जिनके लिए 13.88 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया। इन सड़कों का निर्माण होने से 50 से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने गड्ढों में तब्दील सड़कों का सर्वे कराया और जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भी मांगे। इसमें जिलेभर की 16 सड़कें ऐसी मिलीं, जो पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और कई सड़कें ऐसी हैं, जिन पर अभी तक खड़ंजा ही लगा हुआ था। अफसरों ने चिह्नित की गई 16 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद शासन से भी मंजूरी दे दी गई और 13.88 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया।
इन सड़कों का होगा निर्माण
अग्रवाल मंडी टटीरी से दुड़भा, डौला से रतनपुरी मार्ग, मुकारी से दत्तनगर कहरका मार्ग, रटौल-घिटौरा मार्ग से नंगलाबड़ी-अहमदनगर मार्ग, जोनमाना से बड़ौत-छपरौली मार्ग, सिनौली से पट्टी पुनिया लुहारा मार्ग, फैजपुर निनाना से सरूरपुरकलां मार्ग, जोनमाना नाले की पटरी मार्ग मलकपुर, अलावलपुर से शिव मंदिर होते हुए सूजरा इंटर कॉलेज मार्ग, ककौरखुर्द से ककौरकलां शबगा नहर मार्ग, बूढपुर रजबहे से फतेहपुर चक, गोरखनाथ मंदिर भगवानपुर नांगल से इदरीशपुर मार्ग, खपराना मिलाना-मार्ग से मोहम्मदपुर खूंटी मार्ग, मौजिजाबाद नांगल-कंडेरा से ईदरीशपुर संपर्क मार्ग, मुलसम बाईपास से चंदायन तक 16 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
शासन से 16 सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है और बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें