दस मिनट की हल्की बारिश खुली पालिका की पोल: बागपत कोर्ट रोड पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
16 लाख खर्च किए, फिर भी जलभराव से नहीं मिली राहत
बागपत। नगर में मंगलवार की सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, मगर जगह-जगह जलभराव होने से लोेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका ने नालों की सफाई पर 16 लाख खर्च किए फिर भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
नगर में मंगलवार की सुबह आसमान में काले घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। 15 मिनट की तेज बारिश से पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों में जलभराव होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हुई बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नगर पालिका की ओर से 16 लाख रुपये के बजट से चल रही नालों की सफाई का कोई असर नहीं दिखा। जलभराव होने से नगर की गलियाें व सड़कों पर कीचड़ फैल गई।
- शहर में नालों की सफाई चल रही है, जिसमें कुछ हिस्से में होना बाकी है। बारिश के बाद सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी। -ललित आर्य, ईओ