फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन स्कीम के लिए 16 विभाग करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं नेशनल पेंशन योजना को गति देने के लिए अब 16 विभागों के कर्मचारी कार्य करेंगे। शासन के आदेश पर डीएम ने कर्मचारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं नेशनल पेंशन योजना संचालित है। जिस आवेदकों को 60 साल की उम्र के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह दिए जाना तय किया। योजना से जुड़ने के लिए लाभार्थी को उम्र के हिसाब से कुछ अंश काटेगा और उतनी ही धनराशि सरकार की ओर से वहन की जाएगी। इसके लिए मजदूर, व्यापारी और किसानों को योजना से जोड़ा गया।
जिला स्तर पर योजना अच्छा फीड बैक तो नहीं आया है। मजदूर वर्ग के जिले में करीब छह से सात हजार के बीच में आवेदन हुए हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश के 16 विभागों के अधिकारियों को पेंशन योजना से लोगों को जोड़ने के लिए जिम्मेदारी दी है। इनके माध्यम से जिला स्तर से पर लक्ष्य आवंटित करने के बाद आवेदन कराए जाएंगे। मुख्य सचिव के आदेश के बाद डीएम शकुंतला गौतम ने एडीएम, सीडीओ और अन्य अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इन विभागों को दी जिम्मेदारी
बागपत। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, परिवार कल्याण, कृषि, आवास एवं शहरी नियोजन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, समाज कल्याण, मत्स्य, नगर विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, औद्योगिक विकास, सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम आयुक्त को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें