फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली के तारों की चिंगारी गिरने से 16 बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजली के तारों के टकराने पर चिंगारी गिरने से पाबला बेगमाबाद और नंगला बहलोलपुर गांव में तीन किसानों की 16 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना के बाद भी दमकल विभाग की टीम नही पहुंची। किसानों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पावला बेगमाबाद के सतीश धामा और राजू ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे है। बुधवार को तारों से चिंगारी उठने से उसकी फसल में आग लग गई। दोनों किसानों की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। उधर नंगला बहलोलपुर के बलराम ने बताया कि बुधवार की दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से उसकी 11 बीघा गेहूं की सफल मे आग लग गई। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। किसानों ने मशक्त कर आग पर काबू पाया। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

बिजली का तार टूटकर गिरा, चार बीघा फसल जली
दाहा। बडौत-बुढ़ाना मार्ग पर दोघट कस्बे के मजरे में बिजली का का तार टूटकर गिरने से किसान की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान रूपेश ने बताया कि बुधवार को बिजली का तार टूटकर उसके खेत में गिरने से आग लग गई। किसानों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जर्जर तारों को बदलवाया नहीं जा रहा है। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर मुआवजे की मांग की। इस मौके पर अंकित, रोहित कुमार, रविद्रं कुमार, जगमेहर सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन


फसल काटने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप

रटौल। खैला निवासी किसान सुभाष ने बताया कि उसकी 15 बीघा जमीन गोना सहबानपुर के जंगल में है। उसने गेहूं और सरसों की फसल बोई हुई है। उसने बताया कि गाजियाबाद के सुराना गांव के कुछ लोग उसकी सरसों की फसल काट कर ले गए थे और अब गेहूं की फसल काटने नहीं दे रहे है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किसान ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उसने कार्रवाई न होने पर परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें