फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल सप्ताह में पानी की बर्बादी रोकने पर अधिकारी करेंगे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पानी की बचत करने के लिए प्रशासन की से 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल को संरक्षित करने और बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में निरंतर पानी का स्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेवजह जल को बर्बाद कर रहे हैं। गिरते भू जल स्तर को देखते हुए 245 ग्राम पंचायतों में बरसात के सीजन में लोगों को पानी को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। अब 16 से 22 जुलाई तक प्रशासन की ओर से भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके माध्यम से लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करेंगे।
प्रमुख सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने शासनादेश जारी कर इसके लिए डीएम को निर्देश दिए हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल के प्रति जागरूक करेंगे। आने वाली परेशानियों को भी अवगत कराया जाएगा। बताया गया कि भूजल उपलब्धता में कमी आने के साथ भूजल प्रदूषण की समस्याएं नई चुनौतियाें के रूप में सामने आ रही हैं। शैक्षणिक संस्थाओं में परिचर्चा, संवाद, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कठपुतली का प्रदर्शन, लोकनृत्य, गीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। विभिन्न स्थानों पर पोस्टर, होर्डिंग, बैनर्स से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पद यात्रा, रैलियां, संगोष्ठियां, साइकिल परेड कराई जाएगी। कार्यक्रमों के माध्यम से भूजल संरक्षण का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें