फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम के चार नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम के चार नमूने लिए
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को नगर में नकली खाद्य और पेय पदार्थों के खिलाफ छापे मारे। टीम ने दो कोल्ड ड्रिंक और दो आइसक्रीम के नमूने लिए। छापे के दौरान जब फेरी पर बिकने वाली सामग्री की जांच टीम ने शुरू की तो कई फेरी संचालक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया, रमेश चंद ने बताया कि काफी समय से खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आ रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने दिल्ली रोड पर रविंद्र आर्य के यहां से दो कोल्ड ड्रिंक और दो आइसक्रीम के नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इसकी सूचना मिलने पर नगर मेें नकली पेय पदार्थ बेचने वालों में भगदड़ मच गई। टीम ने बताया कि यह चेकिंग अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें