फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा के पहलवान ने कोटा में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राजस्थान के कोटा में हुई अंडर-15 रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप में चौधरी चरण सिंह व्यायामशाला दाहा के पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता। अखाड़े पर लौटे पहलवान का स्वागत किया । 29 जून को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह पहलवान को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

खलीफा रघुनाथ सिंह ने बताया कि 21 से 23 जून तक कोटा में चली अंडर-15 रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप में चौधरी चरण सिंह व्यायामशाला के पहलवान हिमांशु पंवार निवासी दोघट ने भाग लिया। पहलवान ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अखाड़े पर लौटे पदक विजेता पहलवान का स्वागत किया। 29 जून को अखाड़े में सम्मान समारोह होगा। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह पदक विजेता पहलवान हिमांशु पंवार को सम्मानित करेंगे। पहलवान सुमित, मोनू, सूरज, शुभम, राजा, भोपाल, काला, माटो पहलवान, सुरेंद्र, पप्पू जैन आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें