अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जवाहरपुर मेवला निवासी करणदीप पहलवान ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। गांव पहुंचने पर उसका स्वागत किया। कोच और खेलचंद उत्तर प्रदेश के महासचिव सचिन गुर्जर ने बताया कि योग खेल संघ भारत द्वारा नेशनल चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 21 जून से 23 जून तक चली। इसमें ओपन में फ्री स्टाइल कुश्ती में करणदीप पहलवान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। करणदीप ने राजस्थान के राहुल, दूसरी पंजाब के सुखविबंदर सिंह, फाइनल में महाराष्ट्र के रातव को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। जयराम पहलवान, मनोज, प्रभात, विसराज मुखिया, बंटी, सन्नी मोघा, नवाब, प्रदीप कुमार, डॉ. अरशद मौजूद रहे।
कुल्ली से लौटे कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत किया
बागपत। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 21 से 23 तक चली जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने भाग लिया। टीम फैजपुर निनाना गांव के छोटू पुत्र अकबर ने रेडर की भूमिका में प्रतिभाग किया था। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबाला राजस्थान को छह अंकों से हराया। टीम को प्रथम स्थान मिलने पर खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। प्रधान हरेंद्र सिंह, किरणपाल, धर्मवीर, मदन एडवोकेट, नीरज, राजकुमार, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जाफर अली, अख्तर अली ने स्वागत किया।